रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 फरवरी। रायपुर जिला न्यायालय के बाहर दो पहिया वाहनों की टक्कर हो गई। इनमें सवारमहिला वकील एक्टिवा सीजी 04 एम एफ 6283 और बाइक सीजी 04-एचवाई 8089 सवार युवक के बीच यह टक्कर हुई। यह देख आसपास खड़े वकील वहां पहुंचे और युवक को गलत ठहराया। वकीलों ने गाली गलौज कर हाथ मुक्का दिखाते रहे।
मौके पर मौजूद ट्रेफिक पुलिस के हवलदार एमएस खान ने बिना जानकारी लिए एक पक्ष का सपोर्ट किया। और बाद में कुछ लोगों से कहा कि गलती दोनों पक्षों की है। वहीं मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों लोगों का बयान है कि गलती दोनों वाहन चालकों की रही। दोनों तेज रफ्तार में थे। पुलिस के समाने वकीलों ने बाइक सवार युवक पर रांग साइड आकर ठोकर मारने की बात कहते रहे। युवक का कहना था कि वह मेकाहारा जा रहा था, उसका सिग्नल ग्रीन था यह देखकर ही जा रहा था और मेडम बीच में आ गई। इस घटना विवाद से वहां कुछ देर के लिए भीड़ इक_ा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना गलती दोनों की थी, वकीलों ने युवक को पीटा