रायपुर

चोरी करने एटीएम में घुसा बदमाश दरवाजा नहीं काट पाया, तोडफ़ोड़
24-Feb-2025 4:40 PM
चोरी करने एटीएम में घुसा बदमाश दरवाजा नहीं काट पाया, तोडफ़ोड़

रायपुर, 24 फरवरी। धरसीवां इलाके के ग्राम धनेली के पास स्थित इण्डिया वन एटीएम में परसो रात चोरी करने की नीयत से घुसे बदमाश ने एटीएम मशीन में तोडफ़ोड़ कर दी। पहचान छुपाने वहां लगे सीसीटीव्ही कैमरे को कपड़े से ढक कर एटीएम में प्रवेश कर कटर से मशीन का दरवाजा काटा विफल होन पर तोडफ़ोड़ कर वहां से चला गया।

पुलिस के मुताबिक कवलजीत सिंह वालफोर्ट गार्डन सरोना डी डी नगर निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह इण्डिया वन बैंक में जोनल मैनेजर पद पर है 21 की रात में बैंक के धनेली स्थित इण्डिया वन एटीएम में किसी अज्ञात व्यक्ति चोरी करने के इरादे से एटीएम में धुस कर अंदर लगे दरवाजे को कटर से काटने का प्रयास किया। पहचान छुपाने चोर ने वहां लगे सीसीटीव्ही कैमरें में कपड़ा से ढक कर कटर से मशाीन का गेट खोलने का प्रयास किया। विफल होने पर मशीन और शीशे में तोडफोड़ कर वहां से फरार हो गया। सुबह जब एटीएम का रखरखाव करने वाले के आने के बाद जानकारी हुई। जोनल मेनेजर कवलजीत दूसरे दिन एटीएम चेक करने के दौरान हुई। उसने इसकी जानकारी कंपनी के फ्रेंचाईजी को दी।  कंपनी के अधिकारियों से घटना के बारे में बातचीत कर कवलजीत सिंह ने कल सिलतरा चौकी जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 303-2, 62 का अपराध दर्ज किया है।

आसपास के लोगों से पूछताछ कर आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज कर अवलोकन कर आरोपी की पतासाजी कर ज ा रही है।


अन्य पोस्ट