रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 23 फरवरी। नवा रायपुर क्षेत्र के ग्राम पौंता में आईआईएम रायपुर ने एम्स रायपुर व प्रण्याश फाऊंडेसन के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर सम्पन्न हुआ, दवाईयों का वितरण भी किया गया। शिविर में अस्थि रोग, स्त्रीरोग, दंत, सर्जरी के विशेषज्ञ डॉक्टरों का सहयोग मिला, जिससे पौंता, चेरिया, बंजारी के 40 वर्ष से अधिक 500 लोग लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर ग्राम सरपंच गौरव शर्मा ने आईआईएम, एम्स व प्रणयांश फाऊंडेशन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ सुविधा की कमी को पूरा करने इस तरह के स्वास्थ्य शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे क्योंकि अभी अच्छी स्वास्थ सुविधा के लिए ग्राम के लोंगो को 15 से 20 किलोमीटर जाना प्राईवेट अस्पाताल जाना पड़ता है। एम्स के डॉक्टरों द्वारा उपचार किसी वरदान से कम नहीं हैं, एवं उन्होंने आग्रह करते हुए कहा-स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए पौंता में एक स्थायी अस्पाताल का सेटअप तैय्यार किया जाये।
ताकि आस पास के ग्रामीण इसका अच्छे से लाभ ले सके।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आई आई एम डायरेक्टर प्रो. राम ककानी, एम्स के डॉ. प्रदीप कुमार एक्का, प्रन्याश फाउंडेशन के राहुल शर्मा व पौंता के ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।