रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 23 फरवरी। नेताजी सुभाष कॉलेज, अभनपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में अध्यापक शिक्षा एवं व्यावसायिक विकास विषय पर किया गया।
जिसके प्रथम दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. सी.डी. आगाशे, संचालक, अध्यापक शिक्षा संस्थान, पं.र.वि.वि. रायपुर, प्रमुख वक्ता के रूप में प्रो. प्रीति के. सुरेश, संचालक मालवीय मिशन अध्यापक प्रशिक्षण संस्थान एवं प्राध्यापक फार्मेसी विभाग पं.र.वि.वि. रायपुर, एन.ई.पी. 2020 के विस्तृत आयामों पर चर्चा करते हुए रचनात्मकता को शिक्षा में सम्मिलित करते हुए विकास की बात तथा एन.ई.पी. 2020 को वर्तमान की आवश्यकता संबोधित किया। उक्त कार्यक्रम में सेमीनार के सुत्रधार डॉ. दिव्या शर्मा अध्यक्ष वितराग रिसर्च फाउंडेशन एवं विभागाध्यक्ष शिक्षा संकाय विप्र महाविद्यालय रायपुर, एवं डॉ. रोली तिवारी, सदस्य वितराग रिसर्च फाउंडेशन एवं सहप्राध्यापक (अतिथि) मनोविज्ञान विभाग पं.र.वि.वि. रायपुर, उपस्थित रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महा. के प्राचार्य डॉ. की. के. मिश्रा के द्वारा की गई। डॉ. दीपेन्द्र मोहन सिंह, प्राध्यापक दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर, ने शिक्षा के ऑनलाइन प्लेटफार्म की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
द्वितीय सत्र में डॉ. सैय्यद अखिल अहमद, पूर्व कुलपति, येनेपोया विश्वविद्यालय मैंगलोर, के द्वारा स्वमूल्यांकण व डिजिटल कौशल पपक्रिया की भूमिका को समझाया।
सेमीनार के द्वितीय दिवस के तृतीय सत्र में विशिष्ट व्याख्यान के अन्तर्गत प्रो. संजय कुमार पंडागले क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, हृष्टश्वक्रञ्ज भोपाल ने शिक्षको को व्यावसायिक विकास विषय पर समग्र रूप से प्रकाश डाला। चतुर्थ सत्र में प्रो. रैना तिवारी विभागाध्यक्ष, विजयाश्री शिक्षा संस्थान, अध्यक्ष केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, रानी दुर्गावती वि.वि. जबलपुर ने अपने व्याख्यान जहाँ एन.ई.पी. 2020 के विभिन्न पक्षो को शामिल किया वही दूसरी ओर इसी परिप्रेक्ष्य में शिक्षको की शिक्षण पद्धतियों के उपयोग व विकास पर भी जोर देते हुए एन.ई.पी. शिक्षक विषय पर विस्तार से चर्चा की।
समापन समारोह की अध्यक्षता डॉ. व्ही. के. मिश्रा प्राचार्य नेताजी सुभाष कॉलेज, अभनपुर तथा मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सविता मिश्रा, प्राचार्य शास. राजिव लोचन महाविद्यालय राजिम एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. ललित मिश्रा, फाउंडर मेंबर नेताजी सुभाष कॉलेज एवं समाज सेवी, उपस्थित रहे। इसके पश्चात प्रमाण प्रत्रों का वितरण मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया।
उक्त जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेक मिश्रा, द्वारा प्रेष विज्ञप्ति के माध्यम से प्रदान की गयी।