रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 फरवरी। शहीद नंदकुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय बिरगांव राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ।मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. नीता बाजपेई ने स्वयंसेवकों को नेतृत्व क्षमता के गुण सिखाएं एवं राष्ट्र के लिए समर्पित होने हेतु प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. हरीश जोशी ने स्वयंसेवकों को अपने अंदर सकारात्मक सोच को विकसित कर देश के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया ।
प्राचार्य डॉ प्रीति शर्मा ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर कविता कोसरिया को सफलतापूर्वक सात दिवसीय शिविर संपन्न कराने पर बधाई दी। मां बंजारी स्कूल के प्रबंधक जोशी का विशेष आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर कविता कोसरिया ने बताया की इस अवसर पर शिविर के दौरान अनेक जागरूकता कार्यक्रम ओर व्याख्यान आयोजित किए गए. जिसमें आरंग महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अभय जोगलेकर ने आहार एवं पोषण पर व्याख्यान दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉक्टर लोकेश्वर गजपाल , डॉ ज्ञानेंद्र शुक्ल, डॉ हेमलाल वर्मा , जिला अधिकारी सुनील तिवारी डॉ अजय मिश्रा, डॉ चांदनी मरकाम आदि ने शिविर में आकर मार्गदर्शन किया ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।