रायपुर

नाबालिग बच्चों के साथ चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार
23-Feb-2025 4:36 PM
नाबालिग बच्चों के साथ चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  23 फरवरी। 
दिसंबर मध्य में रावतपुरा  फेस 2 के सूने मकान का ताला तोडक़र पौने दो लाख की चोरी करने  दो नाबालिग और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।तीनों से चोरी के  जेवर जब्त कर लिया गया है।

रावतपुरा कालोनी फेस 02 टिकरापारा निवासी अमर नन्हेट  ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया था।  कि वह 14 दिसंबर को सपरिवार अपने ससुराल तिरोडा महाराष्ट्र गया था। वहां से  18 दिसंबर को  वापस आने पर देखा तो हाल के दरवाजे और भीतर कमरे में रखी आलमारी का ताला टूटा  एवं सामान बिखरा हुआ था। आलमारी चेक करने पर उसमें रखे  जेवरात, चांदी का कटोरी, चम्मच, मेहंदी सेट, सिक्के तथा नगदी रकम नहीं थी।  टिकरापारा पुलिस  धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर पड़ताल कर रही थी।

इसी दौरान मिली जानकारी पर नाबालिग  लडक़े को पकड पूछताछ में बताया क् अपनी मां अहिल्या बाई मानिकपुरी तथा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की।  और अहिल्या बाई मानिकपुरी  दूसरे लडक़े को भी पकड़ा गया।

पूछताछ में  अहिल्या बाई मानिकपुरी ने सूने मकान की रेकी के बाद  चोरी करना बताया । तीनों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात लगभग 04 तोला तथा चांदी के जेवरात लगभग 50 तोला जुमला कीमती लगभग 1,80,000/- रूपये जप्त किया गया।  इनमें दोनों  बालक पूर्व में चोरी  लूट मार पीट  के प्रकरणों में  टिकरापारा, आजाद चौक से जेल जा  चुके है। 


अन्य पोस्ट