रायपुर

देवेंद्र यादव की पुन: गिरफ्तारी पर गृहमंत्री शर्मा ने कहा- कानून अपना काम करेगा
23-Feb-2025 4:35 PM
देवेंद्र यादव की पुन: गिरफ्तारी पर गृहमंत्री  शर्मा ने कहा- कानून अपना काम करेगा

रायपुर,  23 फरवरी। डिप्टी सीएम गृह विजय शर्मा ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इससे पहले उनकी जमानत कई बार खारिज हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को षड्यंत्र कर नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए और प्रदेश की संपत्ति को किसी भी तरह की हानि पहुंचाना सही नहीं है। यादव की फिर गिरफ्तारी पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, कानून अपना काम करेगी।

पंचायत चुनाव को लेकर  शर्मा ने कहा कि जनता ने प्रचंड मतों के साथ चुनाव में जीत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के कार्यों पर जनता ने अपनी मुहर लगा दी है और यह सरकार की नीतियों एवं योजनाओं पर लोगों के भरोसे का प्रमाण है।  

कैदियों के गंगाजल स्नान को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अब जेलों में कैदी गंगाजल से स्नान करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी गंगा स्नान कर चुके हैं, लेकिन कांग्रेस के लोगों को अब तक गंगा स्नान करते नहीं देखा गया है।


अन्य पोस्ट