रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 फरवरी। केंद्रीय आयुष मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग नई दिल्ली के तत्वावधान में मुंबई में देश का प्रकृति परीक्षण अभियान के प्रथम चरण का समापन समारोह मुंबई में हुआ । अभियान के पहले चरण में छत्तीसगढ़ को पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त होने पर केंद्रीय आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राज्य समन्वयक एवं छ.ग. आयुर्वेदिक, यूनानी एवं प्राकृतिक चिकित्सा परिषद रायपुर के रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला ने प्राप्त किया।
गौरतलब है कि पहले चरण के अभियान के अंतर्गत पूरे देश में 1 करोड़ 29 लाख से अधिक और छत्तीसगढ़ ने कुल 4 लाख 45 हजार से अधिक नागरिकों का प्रकृति परीक्षण कर देश में नौंवा स्थान हासिल किया है।
गौरतलब है कि प्रकृति परीक्षण अभियान के तहत 5 गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड बने हैं , गिनीज के अधिकारियों द्वारा केंद्रीय आयुष मंत्री को इस संबंध में सर्टिफिकेट भी भेंट किया गया। इस अवसर पर देश के लब्ध प्रतिष्ठित तीन आयुर्वेद चिकित्सकों और शिक्षाविदों को धन्वंतरि अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश अबिटकर सहित विभिन्न राज्यों के अधिकारी, आयुर्वेद शिक्षक, चिकित्सक, आयुर्वेद संगठनों के पदाधिकारी एवं छात्र - छात्राएं उपस्थित थे।