रायपुर

महापौर मीनल और पार्षद 27 को शपथ लेंगे
23-Feb-2025 2:59 PM
महापौर मीनल और पार्षद  27 को शपथ लेंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  23 फरवरी।
नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे और 70 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 27 फरवरी को इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में होगा। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 3 बजे से शुरू होगा,और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।  उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, समेत राजधानी सभी विधायक भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।

निगम के चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है, और 15 साल बाद महापौर पद पर भाजपा का कब्जा हुआ है। भाजपा के 60 पार्षद जबकि 7 कांग्रेस और 3 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं।

शपथ ग्रहण के बाद रायपुर नगर निगम की पहली सामान्य सभा भी होगी, जिसमें सभापति का चुनाव किया जाएगा। भाजपा ने सभापति के चुनाव के लिए धरमलाल कौशिक को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। महापौर मीनल चौबे के शपथ लेने के बाद एमआईसी का गठन होगा।
 


अन्य पोस्ट