रायपुर

मोर मकान मोर आस योजना, 180 परिवारों को आबंटन
23-Feb-2025 2:55 PM
मोर मकान मोर आस योजना,  180 परिवारों को आबंटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  23 फरवरी।
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत ‘मोर मकान मोर आस‘ के तहत आज  मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदलसिवनी, कचना स्थल के 180 परिवारो को आवास आबंटन किया गया। आबंटन  अधीक्षण अभियंता संजय बागड़े, प्रभारी सहायक अभियंता  अमित बोस, उप अभियंता सुश्री मानसी सिंघानिया की उपस्थिति में लॉटरी पद्धति से किया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक अंतर्गत कुल 11044 मकान स्वीकृत है। जिसमें से 8986 मकानो का आबंटन पूर्ण कर हितग्राहियो को हितग्राही अंशदान की राशि पूर्ण रूप से जमा करने उपरांत सर्वसुविधायुक्त मकान का पजेशन दिया जा रहा है। निर्माणकर्ता एजेंसियों को 2 वर्ष की अवधि तक निर्मित आवासों में आने वाले लीकेज, सीपेज, पेंटिग, प्लास्टर क्रैक एवं अन्य समस्याओं का सुधार करना होगा। हितग्राहियों को पजेशन देने के पूर्व हितग्राहियो द्वारा आबंटित आवास का संपूर्ण निरीक्षण किया जाता है,  तत्पश्चात मकान का पजेशन लिया जाता है।
 


अन्य पोस्ट