रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 फरवरी। पुलिस ने नशीली टेबलेट के साथ ओडिशा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों नशीली टेबलेट को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। मौके पर पुलिस ने दोनों को पकड़ा और उनसे 4 हजार 100 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोटेन जब्त किया गया है। जब्त टेबलेट की कीमत छह लाख रुपये आंकी गई है। टिकरापारा पुलिस ने कमल विहार सेक्टर-4 के पास कार में सवार इन दो व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में अपना नाम शेख मोइनुद्दीन 36 साल, मोहम्मद नसीर 33 साल, निवासी जिला बरगढ़ ओडिशा, हाल पता- कमल विहार, टिकरापारा बताया। कार की तलाशी लेने पर कार में नाईट्रोटेन नामक प्रतिबंधित 4100नशीले टेबलेट मिले। इनकी कीमत 6 लाख रुपये बताया है। दोनों को धारा 22 सी नारकोटिक एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार जब्त किया गया।

3.900 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार
इधर, आरंग पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर गुल्लू से आरंग मार्ग में पंचमुखी महादेव मंदिर के पास एक बाइक सवार को रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय ध्रुव निवासी कौआझर तुमगांव महासमुंद बताया। उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर गांजा मिला । जिसका कुल वजन 3.990 किलो था। एच एफ डीलक्स मोटर सायक क्रमांक सी जी 06 जी ए 0497 कुल कीमत 80,000/- रूपये जप्त कर धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध दर्ज किया ।