रायपुर

राज्यपाल डेका को सत्र की कार्यवाही ब्रीफ की सचिव शर्मा ने
22-Feb-2025 6:52 PM
राज्यपाल डेका को सत्र की कार्यवाही ब्रीफ की सचिव शर्मा ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 फरवरी। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने सौजन्य भेंट की। बतौर राज्यपाल डेका का यह पहला अभिभाषण होगा। शर्मा ने पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया और सत्र के कार्यों की भी जानकारी दी ।

सोमवार से शुरू हो रहे सत्र में दो हजार से अधिक प्रश्न लगे हैं। और 300 से अधिक ध्यानाकर्षण सूचनाएं दी गई है । 24 को ही सरकार तीसरा अनुपूरक बजट पेश कर 25 को पारित कराएगी।और अभिभाषण पर धन्यवाद चर्चा 27-28 को होगा।

तीन मार्च को बजट पेश होने के बाद 4-5 को बजट पर सामान्य चर्चा और फिर 6-19 मार्च तक विभाग वार अनुदान मांगे पारित की जाएंगी। पूरे सत्र की कार्यवाही को लेकर स्पीकर डॉ रमन सिंह रविवार को मीडिया से चर्चा करेंगे।


अन्य पोस्ट