रायपुर

अच्छी छवि लेकर नहीं लौटे बारामुला,बडग़ाम के युवक युवतियां
22-Feb-2025 4:35 PM
अच्छी छवि लेकर नहीं लौटे बारामुला,बडग़ाम के युवक युवतियां

ट्रेन रद्द करने से हुई परेशानी, न अफसर पहुंचे न कश्मीर को अपना बताने वाले दलीय नेता 

रायपुर स्टेशन के रेल अमले ने भी नहीं की कोई मदद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  22 फरवरी।
बिना सूचना  ट्रेनों के अचानक रद्द कर दिए जाने नेहरू युवा केंद्र के यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत ओडिशा से कश्मीर लौट रहे युवक-युवतियों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा  है। ट्रेनें रद्द होने से सभी रायपुर में फंस गए हैं। कश्मीरियों को अपना कहने वाले पक्ष विपक्ष के संगठनों के कोई भी नेताओं ने उनकी सुध नहीं ली। इन युवकों ने अपनी परेशानी का वीडियो वायरल किया है। और डीएम बडग़ाम बारामुला से भविष्य में ऐसे टूर आयोजित न करने की सलाह दी है। 

इन युवकों के मुताबिक जेएंडके के जिला बारामुला,बडग़ाम के करीब 50 से अधिक युवक युवतियां यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत ओडिशा गए थे। और वापसी के लिए भुवनेश्वर से आज रायपुर पहुंचे। यहां से उन्हें जम्मू जाना था । जम्मू जाने वाली ट्रेन को अचानक रद्द कर दिए जाने से ये सभी मुश्किल में फंस गए हैं। इस ट्रेन में उनके सीट आरक्षित थे। यहां उन्हे बताया गया कि किसी फेस्टिवल की वजह से ट्रेन रद्द की गई है।( जबकिपूरे छत्तीसगढ़ में ऐसी कोई फेस्टिवल नहीं चल रहा)

इसे देखते हुए इन युवकों ने अपने अपने जिला प्रशासन और नेहरू युवा केंद्र के अफसरों से संपर्क कर बताया। तो कहा गया कि अब जनरल टिकट लेकर किसी भी उपलब्ध ट्रेन से रवाना हो जाएं। वापसी पर राशि दे दी जाएगी। इनका कहना है कि  वे पहले ही 30हजार या फाइन पटा चुके हैं। और रकम नहीं है।  वायरल वीडियो में इन युवकों को सुना जा सकता है कि बारामुला और बडग़ाम ये डीसी से आग्रह है कि बिना पूरी माकूल व्यवस्था के भविष्य में ऐसे टूर प्रोग्राम का आयोजन न किया करें।

रायपुर में  करीब 4 घंटे की मशक्कत करते रहे। इस दैरान  न तो जिला प्रशासन न ही नेहरू युवा केंद्र रायपुर के अमले ने, और न ही दलीय प्रतिनिधि उनकी मदद के लिए पहुंचे । ये युवक युवतियां दिल्ली की ओर जाने वाली एक ट्रेन से रवाना हुए । इसमें वे ठूस ठूस कर सफर कर रहे हैं। 

मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स (गृह मंत्रालय) का हाल
वायरल वीडियो में ठसाठस भरी बोगी का नजारा दिखाते हुए-ये है हमारे मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स (गृह मंत्रालय) का हाल, प्लस नेहरू युवा केन्द्र संगठन का। इन्होंने हमें कश्मीर से ओडिशा भेजा, कश्मीर युथ एक्सजेंज प्रोग्राम के लिए। वहां से जो हमारे लिए इंतजाम था। आप खुद देख सकते हो हमारे साथ कश्मीरी बहनें भी हैं। वो कहां पर बैठी हैं पता नहीं। टीम बडग़ाम के भी बहन-भाई हमारे साथ उनकी भी टिकटें कन्फर्म नहीं हुई है। हमने जब डिपार्टमेंट के साथ पूछताछ की, और बताया कि सारे टिकट कैंसल हो गए हैं। कुछ इंतजाम करें। उन्होंने यह बोला कि आपने जनरल टिकटें लेकर आएं, बाद में देख लेंगे। जब हमने इंक्वाइरी में बात की, तो बताया गया कि कोई फेस्टीवल चल रहा है। आपको जनरल में भी  नहीं चढऩा है। आपको जनरल स्लीपर में भी टिकट नहीं मिल सकती। केवल एसी में टिकट मिल सकती है। आप बोगी में देख सकते हो कि लड़कियां कैसे मैनेज कर रही हैं। उतना ही नहीं, हमारा फाइन 30 हजार तक किया गया। 15 हजार बडग़ाम का, और 15 हजार बारामुला टीम का।  हम डीसी बारामुला, बडग़ाम से रिक्वेस्ट करते हैं कि आइंदा ये टुर अगर ऐसे ही रहा तो बंद होना चाहिए। क्योंकि हम घर से निकलते हैं, तो वहां से कोई मैनेजमेंट ठीक नहीं होती। 


अन्य पोस्ट