रायपुर

एलआईसी कर्मियों ने हड़ताल की
21-Feb-2025 6:35 PM
एलआईसी कर्मियों ने हड़ताल की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 फरवरी। एल आई सी में तृतीय, चतुर्थ श्रेणी में नई भर्ती,  ट्रेड यूनियन को मान्यता प्रदान किये जाने की माँग पर बीमाकर्मियों ने देश भर में गुरूवार को एक घंटे की कार्य बहिर्गमन हड़ताल कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। हड़ताल का आव्हान आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन ने  किया था। रायपुर मंडल के 16 शाखा कार्यालयों में भोजनावकाश के एक घंटा पूर्व एल आई सी कर्मी हड़ताल पर चले गये तथा कार्यालयों के बाहर आकर प्रदर्शन कर सभायें ली।

पंडरी स्थित मंडल कार्यालय में मुख्य हड़ताली सभा में एसोसिएशन के महासचिव धर्मराज महापात्र ने आरोप लगाया कि एल आई सी सहित सारे सार्वजनिक क्षेत्रों में नियमित कर्मचारियों की भर्ती बंद है और ठेका कर्मचारियों की संख्या बढती जा रही है द्य यह प्रक्रिया देश के करोड़ों बेरोजगार नौजवानों के भविष्य के साथ सीधे खिलवाड है । नई भर्ती का अभाव तथा लगातार जारी सेवनिवृतियों के चलते पिछले 7 वर्षो में 12000 कर्मचारी कम हो चुके है। वर्ष 2028 तक मात्र 30000 तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शेष रह जायेंगे जो इतने बड़े संस्थान के संचालन हेतु पर्याप्त नहीं होंगे।  महापात्र ने माँग की कि एल आई सी कर्मचारियों के 85 प्रतिशत से अधिक हिस्से का प्रतिनिधित्व करनेवाले संगठन आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन को तत्काल मान्यता प्रदान की जाये । महासचिव सुरेंद्र शर्मा ने प्रस्तावित बीमा संशोधन विधेयक को  बर्बादी ये लिए उठाया गया कदम है। इस बिल के पारित होने पर देश भर के बीमाकर्मी 1 दिन की हड़ताल कर अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे ।

सहसचिव गजेंद्र पटेल ने कहा कि यदि अब भी प्रबंधन द्वारा उचित कदम नहीं उठाया जायेगा तो बीमा कर्मी मार्च के महीने में फिर से 1 घंटे की हड़ताल कर आंदोलन तेज करेंगे। सभा को महिला समिति की सचिव अनुसूईया ठाकुर, समूह बीमा इकाई की सचिव संध्या भगत, कार्यकारिणी सदस्य एन. जे. राव, बीमा पेंशनर्स संघ के महासचिव अतुल देशमुख एवं  सेंट्रल जोन एसोसिएशन के सहसचिव  वी एस. बघेल ने भी संबोधित किया ।  जोरदार नारेबाजी के साथ सभा की कार्यवाही समाप्त हुई। सभा की अध्यक्षता एवं संचालन आर डी आई ई यू के अध्यक्ष राजेश पराते ने किया।


अन्य पोस्ट