रायपुर

सिंधी समाज की हेमलता जनपद सदस्य निर्वाचित, बधाईयों का तांता
21-Feb-2025 5:52 PM
सिंधी समाज की हेमलता जनपद सदस्य निर्वाचित, बधाईयों का तांता

  सिंधी समाज की पहली पंचायत प्रतिनिधि बनीं  

रायपुर, 21 फरवरी। पंचायत चुनाव में सिंधी समाज की सक्रिय महिला कार्यकर्ता हेमलता बंटी गांवडा ने जीत हासिल की है।

सिंधी काउंसिल ने हेमलता के जनपद सदस्य बनने पर बधाई दी है। हेमलता धरसीवां के बोरियाकला इलाके से जीत कर आईं हैं। उनके पति बंटी गांवडा

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया हेमलता चंद्रभान शदाणी दरबार तीर्थ निवासी प्रवक्ता बंटी गांवडा की पत्नी है, और पहली सिंधी समाज की महिला है जो जनपद सदस्य बनी है। समाज में खुशी है। इस पर ललित जैसिंघ, संजय रहेजा, विक्की लोहाना, सुनील कुकरेजा, निलेश तारवानी, जितेंद्र मलघानी, धनेश मटलानी, दीपक रामनानी ने बधाई दी है।


अन्य पोस्ट