रायपुर
रायपुर, 22 फरवरी। चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में बुधवार को टेली-क्लासेस का शुभारंभ किया गया। इसके तहत पहला व्याख्यान डॉ. अरविन्द नेरल ने एच.आई.व्ही./ एड्स के संबंध में दिया । इसमें डॉ. नेरल ने एड्स रोग की प्रारंभिक जानकारी एच.आई.व्ही. की संरचना और संक्रमण के फैलाव विषय पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर अधिष्ठाता, डॉ. विवेक चौधरी ने कहा कि टेली-क्लासेस से छत्तीसगढ़ राज्य के सभी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में लाईव स्ट्रीमिंग के माध्यम से एक साथ व्याख्यान प्रस्तुत किये जा सकेंगे। इससे उन महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा जहां अनुभवी चिकित्सा शिक्षकों की कमी है। छ.ग. राज्य के चिकित्सा शिक्षा में नवाचार का संचार करने के विचार और उद्देश्यों के लिए आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्रीमती किरण कौशल (आई.ए.एस.) के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश पर यह सुविधा विकसित की गई है। इसके लिए महाविद्यालय के व्याख्यान कक्ष कं. 02 का ऑनलाईन विडीयो कॉन्फ्रेसिंग तकनीक के लिये सभी आधुनिक ऑडियो-विजुएल उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। इस कार्य के लिये फिजियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सुमीत त्रिपाठी, सुश्री रितु कौशिक और ताराचंद पौषार्य का भी सहयोग रहा।
उल्लेखनीय सहयोग रहा हैं। इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें बिलासपुर, अम्बिकापुर, महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव, कांकेर एवं कोरबा महाविद्यालयों से विद्यार्थियों के अलावा अधिष्ठाताओं व शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। राजनांदगांव कॉलेज के अधिष्ठाता, डॉ. पी.के. लुका और सिम्स बिलासपुर से डॉ. सुपर्णा गांगुली ने इस आधुनिक सुविधा की सराहना की। डॉ. अरविंद ने बताया कि मार्च 2025 से ऐसे व्याख्यान नियमित रूप से फाईनल एम.बी.बी.एस. के विद्यार्थियों के लिये आयोजित किये जायेंगे। इसकी विस्तृत विषयवार समय सारणी बना ली गई है।