रायपुर
सड्डू में सियार की आमदरफ्त, कॉलोनावासी दहशत में
21-Feb-2025 3:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 फरवरी। सड्डू स्थित कैपिटल सिटी -1 कॉलोनीवासी हफ्ते भर से एक सियार की आमदरफ्त से दहशत में हैं। यह सियार कॉलोनी के भीतर चक्कर लगा रहा है। इस बात की भनक रहवासियों को तब लगी जब रोजाना रात दो से तीन बजे कुत्तों के झुण्ड भौंकने और घरों के बाहर रखे गमले टूटने लगे। चोरों होने की आशंका में जब कालोनी के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तब एक जंगली सियार घूमता नजर आया। उसके बाद रहवासियों में दहशत का माहौल है। इसकी शिकायत, सूचना वन विभाग को करने के बाद अब तक अमले ने मुस्तैदी भी नहीं दिखाई है। लोगों का कहना है कि सड्डू कैपिटल सिटी के पीछे हिस्सा खेत खलिहान है ।जहाँ से यह सियार बाउंड्री पार कर कॉलोनी में घुस रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे