रायपुर

सांसारिक जीव मोह माया में फंसा है -पं. हरिप्रसाद तिवारी
21-Feb-2025 2:52 PM
सांसारिक जीव मोह माया में फंसा है -पं. हरिप्रसाद तिवारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 21 फरवरी। श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के तृतीय दिवस पंडित हरिप्रसाद तिवारी ने ध्रुव चरित्र, नरसिंहअवतार, एवं जड भरत की कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि भारत देश में तीन भरत हुए ऋषभदेव के पुत्र भरत, शकुंतला दुष्यंत पुत्र भरत, जिसके नाम से देश का नाम भारत पड़ा। राजा दशरथ के पुत्र श्री रामचंद्र के परमभक्त भरत जो हम सबको भाई से प्रेम की शिक्षा देता है।

राजा भरत के कथा का विस्तार से वर्णन कर कहा कि एक रोज राजा भरत ने गंडकी नदी में स्नान करने गया हुआ था, उस समय सिंह के दहाड़ से हिरण अपने जान बचाने नदी पर जंप की, हिरण गर्भवती होने के वजह से उसका गर्भपात हुआ और उसका बच्चा राजा भरत के हाथों में आया, हिरण के बच्चे को देखकर राजा भरत को मोह हो गया, और दिन-रात हिरण, हिरण करते नहीं थकता था, अंत समय में भी हिरण को याद कर रहे थे फिर उसे दूसरे जन्म में हिरण का योनि प्राप्त हुई।

 पंडित हरिप्रसाद तिवारी ने राजा भरत के मोह के कारण हिरण की योनि में जाकर फंसना हम सब मनुष्यों को यही सीखता है कि मोह माया के चक्र में व्यक्ति जीवन संसार में ऐसे ही फंस जाता है जैसे राजा भरत फंसकर हिरण के योनि प्राप्त हुआ अर्थात मोह माया रूपी बंधन जीव को हमेशा अपने वश में बांधकर रखता है और भगवत भक्ति से दूर कर देता है, माया मोह से बचकर हमें भगवत भजन में ध्यान देना चाहिए। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन विधायक इंद्र कुमार साहू द्वारा शीतला मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है। कथा दोपहर 1.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक चल रही है। कथा श्रवण करने सैकड़ों ग्रामवासी पहुंच रहे हैं।


अन्य पोस्ट