रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 21 फरवरी। नवा रायपुर क्षेत्र के नव ग्राम पंचायत पौंता से भाजयुमों जिला महामंत्री गौरव शर्मा ने एकतरफा भारी मतों से जीतकर लगातार दूसरी बार सरपंच निर्वाचित होने क्षेत्रीय विधायक इंद्रकुमार साहू ने बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए ग्राम के विकास में भरपूर सहयोग का आश्वासन भी दिया ।
ज्ञात हो कि इससे पहले वे ग्राम पंचायत तांदुल व पौंता के सरपंच थे। अब फिर सें तांदुल व पौंता को अलग अलग पंचायत का दर्जा दिलवाकर अपने निवास ग्राम पौंता से सरपंच निर्वाचित हुए हैं।
पिछले पाँच साल में शर्मा ने अपने पंचायत में विकाश के नव कीर्तिमान स्थापित किये गाँव के मुख्य सडक़ निर्माण, स्टॉप डेम निर्माण, जल जीवन की पानी टंकी निर्माण, आई आई एम कालेज सडक़ निर्माण, तांदुल पौंता मार्ग की नव स्वीकृती सहित ग्राम के मूलभूत विकास के ढाई करोड़ से अधिक के कार्य करवाये गये। इसी का परिणाम रहा ग्राम की जनता ने पुन: जीत का आर्शीवाद वोट देकर 254 वोट से विजयी बनाया। विपक्षी को उतना भी वोट नही मिला जितना जीत का अंतर था।
विधायक ने कुछ माह पहले ग्राम के एक कार्यक्रम गौरव शर्मा की कार्यप्रणाली को देखते निर्विरोध सरपंच बनाने कहा था। इसी का परिणाम 10 वार्डों में 9 निर्विरोध पंच चुने गये। फिर भी लोकतंत्र में सभी का अधिकार हैं, एक विपक्ष में सरपंच प्रत्याशी खड़ा हुआ फिर भी उसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा ।