रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 फरवरी। बैंकों में लंबित या रोजाना के काम कल अनिवार्यता निपटा लें। अन्यथा पांच दिन बाद ही होंगे। यूएफबीयू के आह्वान पर 24 और 25 मार्च को बैंक अधिकारी कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इन दो दिन की हड़ताल ये अलावा परसों शनिवार रविवार और 26 को महाशिवरात्रि की छुट्टी में बैंक बंद रहेंगे।यह हड़तालबैंकों में पर्याप्त भर्ती, पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह का कार्यान्वयन, लंबित मुद्दों का समाधान, नौकरियों की आउटसोर्सिंग बंद करने की मांग को लेकर हो रही है। यूएफबीयू हड़ताल के पूर्व के आंदोलनात्मक कार्यक्रमों के तहत 21 फरवरी को प्रदर्शन करेगा।इसी तारतम्य में फोरम की स्थानीय इकाई के सदस्य कर्मी भी कल शाम 5:15 बजे पंजाब नेशनल बैंक मोतीबाग शाखा के सामने प्रदर्शन करेंगे। फोरम में शामिल घटक संगठनों एवं उनके बैंक वाइज संगठनों से अनुरोध है कि वे अपने ज्यादा से ज्यादा साथियों के साथ प्रदर्शन में शामिल होकर इन्हे सफल बनाएं।
प्रदर्शन एवं सभा में बैंक सेवानिवृत्त एसोसिएशन के पदाधिकारी भी आमंत्रित हैं।