रायपुर

विधानसभा रोड पर कार सवार खंभे से टकराए, मौत
20-Feb-2025 2:53 PM
विधानसभा रोड पर कार  सवार खंभे से टकराए, मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 फरवरी।
राजधानी  में अब से कुछ देर पहलेभीषण सडक़ हादसा हुआ । विधानसभा क्षेत्र में तेज रफ्तार कार खंभे से जा टकराई। इसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें संदीप राय 28 वर्ष वेस्ट बंगाल, दीपक साहू कोरबा निवासी बताया गया है। दोनों युवक फोटोग्राफर थे। शंकर नगर में किराए के मकान में रहते थे। एक्सीडेंट की वजह ओवरस्पीडिंग बताई जा रही, अनबैलेंस होकर गाड़ी खंभे से जा टकराई।
 


अन्य पोस्ट