रायपुर
आयुक्त ने राजस्व बढ़ाने सभी अफसरों से कहा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 फरवरी। निगम आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली।
आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने अपर आयुक्तराजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, यू.एस. अग्रवाल, श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा, डॉ. दिव्या चंद्रवंषी, संयुक्त संचालक वित्त दिनेष निर्मलकर, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, जेसी, ईई और विभागों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे। आयुक्त ने निर्देष दिए कि युजर चार्ज वसूली का अभियान शुरू किया जाए।
मिश्रा ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में मोहल्ला, कॉलोनी स्तर पर रहवासियो की भागीदारी का कार्य किया जाना है। रहवासी संघ द्वारा कॉलोनी से निकलने वाले दूषित जल का उपचार कर पुन: उपयोग में लाने एवं गीले कचरे का होम कम्पोस्टिंग, रेन वॉटर हारवेस्टिंग करवाने कहा गया स्वच्छतम् मोहल्ला, स्वच्छतम् होटल, स्वच्छतम् बाजार, स्वच्छतम् स्कुल, स्वच्छतम् हॉस्पिटल, स्वच्छतम् प्रतिष्ठान, स्वच्छतम् कार्यालय, आदि को चिन्हित कर सम्मानित किया जाना है।
लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिये गंदगी फैलाने पर स्पॉट जुर्माना, कचरा जलाने पर जुर्माना करना, खुले में पेशाब, शौच करने पर जुर्माना करना। पॉलिथिन एवं सिंगल युज प्लास्टिक प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग किये जाने पर जुर्माना किया जाए। हर जोन में बर्तन बैंक, फुड बैंक, कपडा बैंक, झोला बैंक व बुक बैंक की व्यवस्था, लोन मेला का आयोजन कराया जाना । स्टैंड अलोन यूरिनल की व्यवस्था, (मल्टीलेवल पार्किंग, आईएसबीटी, नालंदा परिसर, तथा अन्य स्थानों पर ) । वार्डो में घरो में होम कम्पोस्टिंग को प्रोत्साहित करना होगा। वार्डो को आत्म निर्भर कराया जाना जैसे कि घरो से निकलने वाले गीले कचरे का निष्पादन (कम्पोस्ट बनाकर) एवं सूखे कचरे को 3 आर सिद्धांत (रिड्युज, रियुज, रिसायकल) द्वारा निपटान किया जाकर आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। आयुक्त ने इस संदर्भ में जोन कमिष्नरों को आवष्यक कार्यवाही करने निर्देषित किया है। गार्बेज फ्री सिटी 2024 असेसमेंट में 7 स्टार की तैयारी, दुकानों एवं व्यवसायिक क्षेत्रों में की जाने वाली तैयारी, सी एण्ड डी वेस्ट प्लांट कलेक्षन एवं सेग्रीगेषन में की जाने वाली तैयारी, ट्रांसपोर्ट हब में की जाने वाली तैयारी, आवासीय क्षेत्रों में की जाने वाली तैयारी, शैक्षणिक एवं संस्थागत क्षेत्रों में की जाने वाली तैयारी, तालाबों में की जाने वाली तैयारी, वाटर प्लस 2024 असेसमेंट हेतु फील्ड स्तर पर की जाने वाली तैयारी स्लम बस्तियों के क्षेत्रों में की जाने वाली तैयारी, आवासीय क्षेत्र व्यवसायिक क्षेत्र, सार्वजनिक क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट क्षेत्र निर्माण क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र, सडक एवं मार्गो में वाटर बॉडी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में की जाने वाली तैयारी के संदर्भ में निर्देष दिये गये है।
आयुक्त ने सभी जोनो के सभी वार्डो में राजस्व वसूली का कार्य डोर टू डोर प्राथमिकता से प्रतिदिन अभियान पूर्वक करने के निर्देष अधिकारियों को दिये है। व्यवसायिक क्षेत्रों, होटलों, व्यवसायिक परिसरों, मॉल बड़े आवासीय परिसरों, कालोनियों में कर वसूली हेतु डिमांड नोट देने एवं राजस्व वसूली करने कहा गया है।