रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 फरवरी। डीडी नगर इलाके में एसबीआई एटीएम में महिला के साथ धोखाधड़ी हो गई। अज्ञात व्यक्ति ने भारती श्रीवास को बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदलकर 60 हजार रूपए निकाल धोखाधड़ी की।
इसकी रिपोर्ट भारती श्रीवास ने थाना में दर्ज कराई कि वह शिवम विहार कालोनी रायपुरा में रहती है। प्राइवेट जॉब करती है। 11फरवरी की शाम 4.00 बजे वह राममुर्ति के पास स्थित एसबीआई एटीएम में गई थी। वह उसने अपने एटीएम कार्ड से बैलेंस चेक करने के लिए कार्ड को एटीएम में लगया था। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां आ गया और बातों में उलझाकर कार्ड में हेराफेरी कर बदल दिया। भारती बैलेंस चेक कर एटीएम कार्ड लेकर घर चली गई थी। घर जाने पर उसके मोबाईल में एटीएम के द्वारा 10,000, 10,000 रूपये निकल जाने का मैसेज आया। एटीएम में खड़ा अज्ञात व्यक्ति ने पिन नम्बर देख लिया था। तब भारती ने कार्ड चेक किया तो वह उसका एटीएम कार्ड नहीं था।
बैंक का स्टेटमेंट चेक करने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर 39,990 रूपये भी निकाल लिया। एटीएम में खड़ा व्यक्ति बैलेंस चेक करते समय ध्यान भटकाककर एटीएम कार्ड को बदलकर ले गया। और कार्ड से कुल 59,990 रूपये निकालकर धोखाधडी की। । पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। कार्ड और एटीएम में लगे सीसीटीव्ही की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।