रायपुर
त्रिमुर्ति नगर तेलीबांधा में भी मारपीट के मामले
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 फरवरी। पालतू कुत्ते ने रहगीर को दौड़ाया, पड़ोस का झगड़ा शांत कराने और शादी रिशेप्सन में जाने के दौरान रास्ते में विवाद हो गया। इस दौरान गाली गलौज और हाथ मुक्का और डण्डा-पत्थर से हमला हो गया।
खरोरा के ग्राम बुडगहन निवासी उत्तम कुमार नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कल शाम समोदा से गाड़ी खड़ा कर अपने मोटर सायकल से घर आ रहा था। तभी कोसरगी बंगाली पारा के पास रात 8.20 बजे गांव में एक पालतु कुत्ता उसे देख कर दौड़ाने लगा। इसे देख उत्तम वहीं रूक गया। और कुत्ते को भगाने लगा। उसी समय कुता का मालिक अमरचंद ढीढी, अजय ढीढी ,आनंद ढीढी आ गए। और कुत्ते को क्यों मार रहा है कह कर गाली गलौज करने लगे। जिसे मना करने पर तीनों ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का , लात एवं पत्थर से हमला कर दिया।
इधर देवेंद्र नगर के त्रिमुर्ति नगर साहू पारा में परसो रात 10.30 बजे नंद कुमार साहू के घर के पास झगड़ा हो रहा था। आवाज सुनकर वह घर से बाहर आकर देखा तो मोहल्ले काकरण उर्फ कुसुम किन्नर पड़ोसी के साथ गाली गलौज कर रहा था। इसे देख उत्तम वहां झगड़ा शांत कराने गया था। जहां करण किन्नर ने उसके साथ भी गाली गलौज कर हाथ में रखे डण्डे से उत्तम पर हमला कर दिया। हमले में उत्तम को चोट आई। उसने इस बात की शिकायत देवेंद्र नगर थाना में दर्ज कराई है। तेलीबांधा में भी कल रात नाला पारा निवासी सत्या यादव के साथ मोहल्ले के जीवर्घन यादव ने जबरन मारपीट कर दी।
सत्या यादव ने रिपोर्ट में बताया कि वह कल शाम को जोरा अपने दोस्त तेजस यादव की बहन की शादी की रिशेप्शन पार्टी मे जाने के लिये घर से निकला था। उसी समय जोरा के माही , काजल , निर्मता आये और मोबाईल मांग कर फोन करने लगे। उसी दौरान जीवर्घन वहां आ गया और यहा क्यों खड़ा है कह कर गाली गलौज करने लगा। जिसे मना करने पर उसने जान से मारने की धमकी देकर वही पड़े पत्थर से सिर मे मार दिया। झगडा होता देख बिच बचाव करने अंगद यादव एवं मालती यादव आए।