रायपुर

कवासी बजट सत्र में शामिल हो सकेंगे?
19-Feb-2025 7:05 PM
कवासी बजट सत्र में शामिल हो सकेंगे?

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 फरवरी। शराब घोटाले में जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगी है। कोर्ट ने उनके आवेदन पर 20 मार्च को निर्णय देगा। वहीं कोर्ट ने आज कवासी की न्यायिक रिमांड 14 दिन यानी 4 मार्च तक बढ़ा दी है।

इधर संसदीय नियम प्रक्रिया के जानकारों का कहना है कि कोर्ट अनुमति देने बाध्य है। वह निर्वाचित जन प्रतिनिधि को उसके मूल काम से रोक नहीं सकता । हाल के ही दिनों में एक लोकसभा सदस्य को ऐसी ही अनुमति दी गई है। और उससे पहले आप पार्टी के  एक विधायक को भी स्थानीय कोर्ट ने अनुमति दी थी। ऐसा होने पर कवासी लखमा, एक नया दृष्टांत होंगे। पिछले वर्ष भी भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव भी ऐसी ही पेचिदगी में फंस गए थे। उन्होंने सत्र से अनुपस्थिति का आवेदन लगाया था, लेकिन स्पीकर ने पहले सत्र अटेंड करने की व्यवस्था दी थी।


अन्य पोस्ट