रायपुर

पूज्य मुनि 105 श्री सुयस सागर जी के आशीर्वचन भविष्य देखने ज्योतिषी के पास जाने की जरूरत नहीं
19-Feb-2025 7:03 PM
 पूज्य मुनि 105 श्री सुयस सागर जी के आशीर्वचन भविष्य देखने ज्योतिषी के पास जाने की जरूरत नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 फरवरी। दिगम्बर जैन खंडेलवाल मंदिर सन्मति नगर फाफाडीह में आचार्य विसुध सागर के  शिष्य सुयश सागर का आगमन हुआ। मौजूद लोगों को

आशीर्वचन देते हुए मुनि श्री ने कहा कि भूत या भविष्य देखने के लिए ज्योतिषी के पास जाने की आवश्यकता नहीं है।आपका वर्तमान आपके भूतकाल का दर्पण है।जो आपको मिला है वो आपके पूर्व भाग्य का है,आपका पुरुषार्थ वर्तमान हैऔर आपका पुरुषार्थ ही आपके भाग्य का निर्माण करता है।नग्न दिगम्बर साधुओ को देखने वाला उन्हें जीवन पर्यंत याद रखता है,उनके दर्शन मात्र से शीष झुका लेता है तो असीम पूण्य का संचय कर लेता है।महानगर में रहते हुए भी अगर नग्न दिगम्बर साधु का सान्निध्य, आशीर्वाद मिलता रहता है यही सौभाग्य की बात है।आपको चातुर्मास,प्रतिष्ठा महोत्सव,दीक्षा कार्यक्रम सब मिला फिर भी दिल मानता नही।

मंदिर के अध्यक्ष अरविंद बडज़ात्या एवं सचिव सुरेश पाटनी,मंदिर के प्रचार सचिव अतुल गोधा ने बताया कि प्रात:7 बजे भगवान सुपर्सनाथ के  मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष्य में मुनिश्री के शांतिधारा का वाचन के पश्चात लाडू चढ़ाया गया।


अन्य पोस्ट