रायपुर

तिरुपति में मंदिर मेला सम्मेलन, महामाया मंदिर के प्रतिनिधि भी हुए शामिल
19-Feb-2025 7:01 PM
तिरुपति में मंदिर मेला सम्मेलन, महामाया मंदिर के प्रतिनिधि भी हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 फरवरी। देश के ख्याति नाम मंदिर तिरुपति बालाजी में प्रति  2 वर्ष में एक बार अंतर्राष्ट्रीय मंदिर, मेला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसके पूर्व वर्ष 2023 में यह आयोजन किया गया था। महामाया मंदिर सार्वजनिक न्यास समिति के व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा ने बताया है कि वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय मंदिर सम्मेलन 17 फरवरी से 20 फरवरी तक तीन दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में रायपुर के अनेक मंदिरों के प्रतिनिधि शामिल होकर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। महामाया मंदिर सार्वजनिक न्यास समिति की ओर से श्री विजय शंकर अग्रवाल एवं पं भावेश शुक्ला महाप्रबंधक लेखा सहित राजीव लोचन मंदिर राजिम से न्यासी अनिल तिवारी ने भाग लेकर मंदिरों के सुचारू संचालन, सुव्यवस्था एवं शासकीय हस्तक्षेप से मुक्त करने संबंधी व्यापक विचार विमर्श किया गया।


अन्य पोस्ट