रायपुर

कोटा में आधी रात फायर,एक घायल
19-Feb-2025 4:30 PM
कोटा में आधी रात फायर,एक घायल

पार्षद के विजय जुलूस के शोर से नाराज होकर किया 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 फरवरी।
चुनाव में जीत के बाद मनमोहन बख्शी वार्ड में विजय जुलूस में की गई फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया ।
पार्षद प्रकाश जगत के विजय जुलूस में डीजे की तेज धुनों पर कार्यकर्ता नाच रहे थे। जुलूस समाप्त होने के बाद, पार्षद और कुछ कार्यकर्ता कोटा इलाके के चांदनी चौक स्थित ओशियन डिफेंस अकादमी के पास आधी रात खुले मैदान में खाना खाने बैठे। इसी दौरान कार्यकर्ताओं के शोर-शराबे से नाराज होकर अकादमी संचालक नंदकिशोर बाहर आए और कार्यकर्ताओं को शोर मचाने से मना किया। बात इतनी बढ़ गई कि बहस होने लगी। स्थिति बिगड़ती देख नंदकिशोर ने एयरगन से फायर कर दिया, जिससे कार्यकर्ता भूपेश चंद्राकर की कमर में गोली लग गई।  घटना के बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने अकादमी पर पथराव कर दिया और हंगामा मचा दिया। सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। घायल कार्यकर्ता भूपेश चंद्राकर को एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने अकादमी संचालक नंदकिशोर को हिरासत में लेकर एयरगन जब्त कर ली। सरस्वती नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।

डीजे-धूमाल पर फिर रूकी कार्रवाई
ऐसे विजय जुलूस आने वाले दिनों में और होने हैं। ऐसे विजय जुलूस आने वाले दिनों में और होने हैं। इनके आयोजक नेता, संगठनों को वृद्ध मरीजों को होने वाली तकलीफ से कोई लेना देना नहीं होता है । ऐसे जुलूस अस्पताल, स्कूल कॉलेज, धार्मिक स्थल जैसे प्रतिबंधित स्थलों को भी नजरअंदाज कर उनके आसपास से निकाले जाते हैं ।  उधर हाईकोर्ट ने निर्धारित मानकों से अधिक आवाज में डीजे,धुमाल बजाने वालों पर कार्रवाई के स्थाई निर्देश दे रखे हैं। कोर्ट राज्य के मुख्य सचिव तक को फटकार लगा चुका है। कुछ दिनों तक इक्का दुक्का कार्रवाई कर इतिश्री कर ली जाती है। और वह भी शादी बारात कुछ मठ मंदिर मस्जिदों पर बजने वाले लाउडस्पीकर पर कार्रवाई कर कागजी खानापूर्ति की जाती है।
 


अन्य पोस्ट