रायपुर
प्रमोटी 9 आईपीएस अफसरों को 2014-16 बैच अलॉट
19-Feb-2025 4:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 19 फरवरी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के 9 सीनियर अफसरों को आईपाएस बैच अलाट कर दिया है । इन अफसरों को स 2014 से लेकर 2016 बैच दिया गया है । इनमें प्रफुल्ल ठाकुर को 2015 और विजय पांडे को 16 बैच अलाट किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक उमेश चौधरी 2014 बैच, मनोज कुमार खिलारी 2014 , रवि कुमार कुर्रे 2014 बैच, चैनदास टंडन 2014 बैच, सुरजन राम भगत 2014 बैच, दर्शन सिंह मरावी 2014 बैच, झाड़ूराम ठाकुर 2014 बैच, प्रफुल्ल ठाकुर 2015 बैच तथा विजय कुमार पांडे 2016 बैच के आईपीएस होंगे।
मिनिस्ट्री आफ होम अफेयर्स ने इस आशय के आदेश 14 फरवरी को जारी किए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे