रायपुर
बीच सडक़ बर्थ डे मना रहे युकां अध्यक्ष समेत 10 गिरफ्तार
18-Feb-2025 4:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 फरवरी।। रायपुर में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्कू ने रविवार रात बीच सडक़ जयस्तंभ चौक पर जमकर आतिशबाजी की। केक काटकर जन्मदिन मनाया। इससे आसपास के लोग परेशान होते रहे। आतिशबाजी का वीडियो भी वायरल हो रहा है। यह आतिशबाजी बीच सडक़ 20 मिनट तक चलती रही। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पहले जयस्तंभ चौक पर केक काट रहे थे, जहां से पुरानी बस्ती सीएसपी अमन झा ने उन्हें चेतावनी देकर भगाया। इसके बाद यूथ कांग्रेस अपने समर्थकों के साथ सुंदर नगर चौक पर चले गए। जहां जिला अध्यक्ष समेत 10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ धारा 126 (2), 3-5 का मामला दर्ज किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे



