रायपुर
तीन मार्च से पहले सभी निकायों का पहला सम्मिलन उसके बाद ही हटेंगे प्रशासक, बनेगी एमआईसी
17-Feb-2025 6:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 फरवरी। सभी निकायों के चुनाव परिणामों और गठन की अधिसूचना कल रविवार को राज्य निर्वाचन आयोग प्रकाशित कर देगा। नगरीय प्रशासन विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इसके बाद अगले 15 दिनों के भीतर सभी निकायों के पहले सम्मिलन और सभी निर्वाचितों ये सदस्यता की शपथ करानी होगी।
यह कार्रवाई संबंधित कलेक्टर और उनके सक्षम प्राधिकार कराएंगे। इसके उपरांत ही सभी निकायों से प्रशासक वापस लिए जाएंगे। और उसके बाद ही महापौर-अध्यक्ष, एमआईसी/पीआईसी का गठन कर सकेंगे। इससे पहले राज्य निर्वाचन आयोग मे आज मतगणना होने के उपरांत केवल नगरपालिकाओं के निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभाव शून्य कर दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे