रायपुर
रायपुर, 17 फरवरी। फाफाडीह दिगंबर जैन मंदिर में 5 दीक्षार्थियों का रायपुर आगमन हुआ। जहां दिगंबर जैन मंदिर में दीक्षार्थी ने श्री जिनेंद्र भगवान के दर्शन किया। समाज के लोगों ने हल्दी एवं मेहंदी लगाकर दीक्षार्थी का अभिवादन किया।
मंदिर प्रांगण में सुधीर कुमार, रितेश कुमार , मितेश कुमार, अरिहंत बाकलीवाल परिवार को गोद भराई एवं सम्मान करने काअवसर मिला।
दीक्षार्थी की बिनौली गाजे बाजे के साथ बाकलीवाल निवास से श्री दिगंबर जैन मंदिर फाफाडीह तक निकाली गई। दीक्षार्थियों को श्री विशुद्धसागर के करकमलों से सिरसाड मुंबई में 2 मार्च को जैनेश्वरी दीक्षा दी जाएगी।
दीक्षार्थियों में बाल ब्रह्मचारी अंकुर , नागौर, बाल ब्रहमचारी मयंक , गोंदिया, ब्रहमचारी गणेशी लाल गुनौर, ब्रहमचारी यशवंत रामगढ़, ब्रहमचारी अनिल गुवाहाटी उपस्थित थे । इसके पश्चात सभी भाइयों की गोद भराई प्रारंभ हुई। कार्यक्रम का संचालन पंडित अजीत शास्त्री ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में खंडेलवाल दिगंबर जैन मंदिर फाफाडीह के अध्यक्ष अरविंद जैन बडज़ात्या, कोषाध्यक्ष पवन जैन रारा, महामंत्री सुरेश जैन पाटनी, प्रदीप जैन पाटनी, दिनेश जैन काला, आलोक जैन बाकलीवाल, राहुल जैन आदि ने अपना योगदान दिया।