रायपुर

चुनाव में जीते पार्षदों को आप ने दी बधाई
17-Feb-2025 6:53 PM
 चुनाव में जीते पार्षदों को आप ने दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 फरवरी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव जसबीर सिंह एवं उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ल के साथ बोदरी नगर पालिका में जीत कर आए अध्यक्ष और पार्षदों से सौजन्य भेंट की।

महासचिव जसबीर सिंह ने कहा कि बोदरी नगर पालिका में आम आदमी पार्टी ने जिस तरह जीत का झंडा लहराया है, उससे पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ मे क्रांति की नई शुरुआत हुई है। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के आए परिणामों से पार्टी में नया जोश का संचार हुआ है और आने वाले समय में भी जनता का इसी तरह आशीर्वाद मिलता रहेगा।

आप पार्टी ने भाजपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक के गढ़ बिलासपुर के बोदरी नगर पालिका में प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कया है।  साथ ही बोदरी के वार्ड 7 से भावना आशीष खत्री,वार्ड 8 से श्याम आर्या गुड्डू, वार्ड 14 से विजय वर्मा और वार्ड 13 से डॉली दीपक जलवानी भी पार्षद पद पर जीतकर आई हैं। इस भेंट मुलाकात के दौरान प्रदेश हासचिव एवं सोशल मीडिया, मीडिया प्रभारी सूरज उपाध्याय, संयुक्त सचिव एम एम हैदरी, वीरेन्द्र पवार,वरिष्ठ नेता सुरेंद्र बिसेन, रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान,लोकसभा संगठन मंत्री सागर क्षीरसागर,लोकसभा कोषाध्यक्ष नवनीत नंदे,उपाध्यक्ष मनीष सारथी आदि शामिल रहे।


अन्य पोस्ट