रायपुर

खारून पार धर्मांतरण के विवाद पर तीन गिरफ्तार
17-Feb-2025 4:34 PM
खारून पार धर्मांतरण के विवाद पर तीन गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर/दुर्ग, 17 फरवरी।
खारून नदी पार  दुर्ग  केअमलेश्वर थाना क्षेत्र में  धर्मांतरण को लेकर मचे बवाल में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर 50 से अधिक लोगों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है।अमलेश्वर पुलिस ने मुख्य आरोपी डॉ विनय साहू और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कल की इस प्रार्थना सभा में दो दर्जन बच्चों समेत 97 लोग शामिल रहे। इन सबसे पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की है।

इस मुद्दे पर जमकर बवाल हुआ था। आरोप है कि वार्ड 3 स्थित अयोध्या नगर के कॉलोनी के एक मकान में प्रार्थना सभा के दौरान ईसाई धर्म के प्रचार के नाम पर धर्मांतरण कराया जा रहा था।बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हालात बिगड़ गए और प्रदर्शनकारियों ने घर के बाहर खड़ी गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ कर दी, साथ ही मकान पर गोबर और पत्थर फेंके।घटना की जानकारी मिलते ही अमलेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की समझाइश के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता शांत हुए।इसके बाद पुलिस ने घर में मौजूद पुरुषों को एक-एक कर बाहर निकाला।इस दौरान कुछ युवकों ने उन पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पूरे घटनाक्रम पर एडिशनल एसपी अभिषेक झा ने कहा कि जैसे ही पुलिस को एक मकान में धर्मांतरण किए जाने की खबर मिली थी।

धर्मांतरण के मामलों में हो रही कार्रवाई-साव
डिप्टी सीएम अरूण साव ने इस मामले में कहा कि धर्मांतरण को लेकर भाजपा सरकार गंभीर है। भाजपा धर्मांतरण के खिलाफ है । धर्मांतरण के मामले पहले उजागर नहीं होते थे। कांग्रेस सरकार में खुले आम धर्मांतरण होता था। अब धर्मांतरण के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।


अन्य पोस्ट