रायपुर
जोन 9 में रविवार को शिविर में 10.87लाख टैक्स वसूला
17-Feb-2025 4:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 फरवरी। निगम अमले ने रायपुर के जोन 9 के वार्डों के लिए जोन कार्यालय में शिविर लगाकर टैक्स वसूला ।जोन के कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्र.07, मोतीलाल नेहरू वार्ड क्र.8, डॉक्टर अम्बेडकर वार्ड 09, नेताजी बोस वार्ड 31, महर्षि वाल्मिकी वार्ड 32, वीरनारायण सिंह वार्ड 33 एवं विद्याचरण शुक्ल वार्ड 51 में रविवार अवकाश के दिन भी शिविर नगर लगाया। और कुल राशि 10.87लाख रूपए वसूले। जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय ने सभी नागरिकों से अपील की है आने वाले दिनों में संभावित भीड़ को देखते हुए शीघ्र अपना संपत्तिकर जलकर एवं अन्य बकाया करों का भुगतान कर लें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे