रायपुर

डेयरी में गौ मांस बेच रहे दो जेल भेजे गए
17-Feb-2025 4:27 PM
डेयरी में गौ मांस बेच रहे दो जेल भेजे गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 फरवरी।
डीडी नगर पुलिस ने सरोना की डेयरी में गौ मांस बेच रहे दो लोगों को  छ.ग. कृषक पशु परीरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 6, 10 के तहत गिरफ्तार किया है। 
तीन दिन पहले 14 फरवरी  को मुखबीर से सूचना मिली कि एक सफेद कलर के टाटा एस सीजी 15 एसी-0159 में दानिश कुरैशी एवं अन्य मवेशी को क्रूरता पूर्वक भरकर रायपुरा चौक की ओर आ रहा है। इस पर  डीडी नगर पुलिस  स्टाफ ने  रोकने की कोशिश की। पुलिस को देख  ड्राइवर तेज गति से  भागने लगा। वाहन का पीछा किया गया, जो भैसथान सरोना में जाकर रूका और  चालक फरार हो गया। वाहन चेकिंग करने पर  तीन भैस मिली जिन्हे क्रुरतापूर्वक भरकर लाया जा रहा था। 

मौके पर कुरैशी डेयरी फार्म चेक करने डेयरी के आंगन में उपस्थित फ्रीज में 238 ग्राम मांस व गंजी में उबला हुआ 378 ग्राम मांस, डेयरी के पीछे खुले स्थान पर खुले में सिर व पैर मिला। इसके गौमांस होने की संभावना पर जप्त जांच के लिए भेजा गया। बरामद हुआ जिसे गौमांस होने की संभावना पर जप्त किया गया। डेयरी के आंगन में रखे गंजी के अंदर बिरयानी बनकर रखा हुआ था, जिसके अंदर पका हुआ 82 ग्राम मांस का टुकड़ा बरामद किया गया, जिसे गौमांस होने की संभावना पर जप्त कर जांच के लिए भेजा गया।  मांस की जांच रिपोर्ट पर  फरार आरोपी आमिर कुरैशी एवं कलीम खान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

आरोपियों के नाम 
आमिर कुरैशी पिता मुस्तकीम कुरैशी  20  अग्रोहा कॉलोनी, रायपुरा मकान नम्बर 32 डीडी नगर रायपुर।
 कलीम खान पिता नासीम खान 24  बोरियाखुर्द आरडीए कॉलोनी ब्लॉक एस-14, बंगाली दुकान के बाजू में थाना टिकरापारा रायपुर।
 


अन्य पोस्ट