रायपुर
एक बजे तक आरंग-अभनपुर में 49.32त्न मतदान
17-Feb-2025 4:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 फरवरी। आरंग और अभनपुर में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए दोपहर 1 बजे तक 49.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें अभनपुर में 57. 1 प्रतिशत, और आरंग में 45.89 प्रतिशत शामिल है। मतदान 3 बजे तक चलेगी, जिसके बाद मतगणना वहीं पर की जाएगी और गणना पत्रक के आधार पर परिणाम घोषित किए जाएंगे। पंच पद के परिणाम तत्काल उपलब्ध होंगे। अभनपुर से जिला पंचायत सदस्य-4 पद, जनपद सदस्य- 25, सरपंच- 88, वार्ड पंच- 1033 पदों के लिए मत डाले गए। आरंग से पंच-1402 पद, सरपंच-134, जनपद सदस्य- 25 जिला पंचायत के लिए 6 सदस्य चुने जाएंगे। मतदाता जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी, जनपद पंचायत सदस्य- पीला सरपंच - नीला, पंच - सफेद इस्तेमाल कर रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे