रायपुर

मेरिट में आने प्रश्न पत्र हल करने के तरीके पूछ रहे विद्यार्थी
16-Feb-2025 4:36 PM
मेरिट में आने प्रश्न पत्र हल करने के तरीके पूछ रहे विद्यार्थी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 फरवरी।
माशिमं का परीक्षा पूर्व हेल्पलाइन सेंटर कल से शुरू हो गया है। जो 27 फरवरी तक चलेगा।
द्वितीय चरण 28 फरवरी से संचालित होगी । पहले दिन अंग्रेजी विषय की विषय विशेषज्ञ सुश्री अंजू सूद ने अंग्रेजी विषय एवं डॉ. माधुरी बोरेकर जीव विज्ञान विषय परीक्षा की तैयारी के संबंध में विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया। कैरियर काउंसलर  मनोचिकित्सक के रूप में उपस्थित डॉ. वर्षा वरंवडकर डॉ. स्वाती शर्मा ने  तनाव संबंधी समस्याओं का निदान बताया।  12वीं की परीक्षार्थी भूमिका ने पूछा कि मैं कैसे से लिखू कि मेरिट में स्थान प्राप्त कर सकती हूं । सक्ति, जांजगीर, रायपुर, गरियाबंद, जशपुर, धमतरी बालोद, बलौदाबाजार से अनेक परीक्षार्थियों ने आंकिक प्रश्नों की तैयारी पर सलाह ली।  5 अंकों वाले प्रश्नों में कितना समय देना चाहिए । उत्तर अपनी भाषा में लिखते है तो नम्बर कांटे जायेगे क्या?, गाइड की सहारे से पढ़ाई  या नोट्स बनाये है उनसे तैयारी करें। एनसीइआरटी की पुस्तक से पढ़े या रासायनिक समीकरण याद करने के तरीके क्या है। दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर पाईट में लिखने से नम्बर कटेंगे क्या? जैसे प्रश्न के उत्तर विषय विशेषज्ञों द्वारा दिया गया। पहले दिन  56 फोन कॉल हेल्पलाईन टोल फ्री नं0 18002334363 पर प्राप्त हुये। रविवार  को रसायन, भौतिक एवं एवं जीव विज्ञान विषय तथा मनोवैज्ञानिक विद्यार्थियों की समस्याओं पर मार्गदर्शन दिया।
 


अन्य पोस्ट