रायपुर
गर्मी की शुरूआत में ही बेरोकटोक नलकूप खनन
16-Feb-2025 4:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 फरवरी। गर्मी को देखते हुए शहर में नलकूप खनन तेज हो गया है। यह तस्वीर दलदल सिवनी वार्ड की है। जो भूजल स्तर के नजरिए से शहर के ड्राई इलाके में गिना जाता है। बिना किसी प्रशासनिक या निगम की अनुमति के बोर खनन किया जा रहा है। जो आसपास के मकानों के जलस्तर पर भी असर डालेगा। इतना ही नहीं बिना ग्रीन कवर के कराए जा रहे खनन से पूरे इलाके में धूल का गुबार उड़ता रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे