रायपुर

प्रदेश के स्टेशनों में भी सतर्कता बढ़ाई गई
16-Feb-2025 4:34 PM
प्रदेश के स्टेशनों में भी सतर्कता बढ़ाई गई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 फरवरी।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के भी स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे प्रशासन ने आरपीएफ  और जी आर पी को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।खासकर उन ट्रेनों में जो प्रयागराज कुंभ मेले के लिए रवाना हो रही हैं। प्रयागराज जाने वाली सभी रूटीन और कुंभ स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई है। 

यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रात 9 बजे से 12 बजे तक विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त पुलिस बल और मेडिकल टीम की तैनाती सुनिश्चित की गई है। स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ाई गई है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए आपातकालीन योजना तैयार की गई है।


अन्य पोस्ट