रायपुर
रायपुर, 16 फरवरी। रायपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा साहू समाज के डेढ़ दर्जन पार्षद चुने गए हैं। खास बात ये है कि निगम के आधे पार्षद पिछड़ा वर्ग के हैं। रायपुर नगर निगम के 70 नवनिर्वाचित पार्षदों में सबसे ज्यादा साहू समाज के हैं। इसके बाद ब्राह्मण समाज के 7 पार्षद चुनकर आए हैं। खास बात ये है कि दोनों ही प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस ने 16-16 प्रत्याशी साहू समाज से उतारे थे। पिछली बार 17 साहू पार्षद चुने गए थे। इस बार संख्या में एक की बढ़ोतरी हुई है। यही नहीं, 5 कुर्मी, 2 लोहार,2 देवांगन, 2 ढीमर, 2 सोनकर, और धोबी समाज एक पार्षद चुने गए हैं। वैश्य समाज में 2 अग्रवाल,2 गुप्ता,2 जैन और 1 राठौर पार्षद हैं। इसके अलावा दो सिंधी, दो मुस्लिम पार्षद, तीन राजपूत समाज के पार्षद निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति के 11 पार्षद, और जनजाति वर्ग के तीन पार्षद चुने गए हैं। बताया गया कि नवनिर्वाचित साहू समाज के पार्षदों में सर्वाधिक 12 पार्षद भाजपा के हैं।