रायपुर

20 वार्ड कांग्रेस नेताओं के नाम पर, लेकिन 15 में खिला कमल !!
16-Feb-2025 4:30 PM
20 वार्ड कांग्रेस नेताओं के नाम पर, लेकिन 15 में खिला कमल !!

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 फरवरी।
राजधानी के 70 वार्डों में से 20 वार्डों के नाम सौ साल पुरानी कांग्रेस के पुराने स्वतंत्रता सेनानियों और पूर्व नेताओं  के नाम पर रखे गए हैं। इनमें से आज की कांग्रेस पार्टी के दस पार्षद भी नहीं जीते। पार्टी के केवल तीन ही पार्षद जीत पाए। इन तीन वार्डों  में निर्दलीय जीते इनमें एक कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय के रूप में दोबारा जीत दर्ज की। ऐसे नाम वाले 20 वार्ड हैं। सबसे उल्लेखनीय है कि संघ पृष्ठभूमि के स्वातंत्र्वीर वीर सावरकर वार्ड 1 से कांग्रेस के संदीप साहू पार्षद होंगे।

70 वार्डों के निर्वाचित पार्षदों की सूची देखे तो कांग्रेस के ऐसे  दोनों पार्षदों में वल्लभ भाई पटेल वार्ड 24 से दीप साहू और लाल बहादुर शास्त्री वार्ड 51  से रेणु साहू शामिल है। तीन निर्दलीयों में महात्मा गांधी वार्ड 8 से सावित्री धीवर,रविशंकर शुक्ल वार्ड 34 से आकाश तिवारी और वामनराव लाने वार्ड 66 कृष्णा सोनकर है।

इनके साथ भाजपा के 15 पार्षदों में जवाहरलाल नेहरु वार्ड 2 भगतराम हरबंश,मोतीलाल नेहरू 9 भूपेश साहू, राजीव गांधी 13महेंद्र खोडिय़ार,कन्हैयालाल बाजारी 15 राजेश देवांगन,ईश्वरीचरण शुक्ल 22 मीना ठाकुर,इंदिरा गांधी वार्ड 27 अवतार बागल,सुंदर लाल शर्मा वार्ड 41 सरिता दुबे, महंत लक्ष्मीनारायण दास 42 अंबर अग्रवाल, विद्याचरण शुक्ला 50 गायत्री नौरंगे,डॉ राजेंद्र प्रसाद वार्ड 52 विनय निर्मलकर, बाबू जगजीवनराम वार्ड 53 मनोज जांगड़े ,भगवतीचरण शुक्ल वार्ड 57 अमर गिदवानी,खूबचंद बघेल वार्ड 68 दुर्गा साहू,माधवराव सप्रे वार्ड 69 महेश औसर भाजपा के पार्षद हैं।

 


अन्य पोस्ट