रायपुर
जीपी सिंह डीजी पदोन्नत, अगले सप्ताह पीएचक्यू में बदलाव
15-Feb-2025 4:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 फरवरी। राज्य शासन ने 94 बैच के आईपीएस जीपी सिंह को डीजीपी पदोन्नत कर दिया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस में पांच डीजी हो जाएंगे।उनसे पहले अरुणदेव गौतम (वर्तमान डीजीपी), हिमांशु गुप्ता, पवन देव और एसआरपी कल्लूरी भी डीजी है। जीपी सिंह को यह प्रमोशन 2 जुलाई 2024 से मान्य होगा। इसके बाद अब अगले सप्ताह पांचों डीजी या केवल सिंह के लिए कामकाज में बदलाव किया जाएगा । समझा जा रहा है कि एडी, के प्रभार वाले होम गार्ड ,लोक अभियोजन सिंह को दिया जाना भी तय है। ऐसे में गौतम केवल पुलिस बल प्रमुख की जिम्मेदारी के लिए फ्री कर दिए जाएंगे। सिंह की पदोन्नति के बाद रिक्त एडीजी के एक पद पर मातहत आईजी पदोन्नत किए जाएंगे ।इनमें आनंद छाबड़ा और सुंदर राज, रतन लाल डांगी की बारी आएगी लेकिन उन्हे इंतजार करना होगा। अभी इनकी सेवावधि कम है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे