रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 फरवरी। उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि, जनता जनार्दन ने निकायों में विकास का कमल खिलाया है। डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर और अटल विश्वास पत्र पर भरोसा किया है।
श्री साव ने सोशल मीडिया में लिखा कि, छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिल रही प्रचंड विजय के लिए प्रदेश की देवतुल्य जनता का आभार एवं सभी कार्यकर्ता साथियों को बधाई।
ये अद्वितीय जनादेश भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों पर जनता की मुहर का प्रतीक है।
भाजपा संगठन की कुशल रणनीति और कार्यकर्ता साथियों के परिश्रम का परिणाम है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस शानदार जीत पर खुशी जताते हुए सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि इस जीत के बाद भाजपा और मजबूती से विकास कार्यों में अपना योगदान देती रहेगी।
उपमुख्यमंत्री ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को इस जीत के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यह जीत भाजपा के समर्पण, मेहनत और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य हमेशा से जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।