रायपुर

नो ग्रीन कवर ...
14-Feb-2025 4:54 PM
नो ग्रीन कवर ...

तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’


जिला कलेक्टोरेट स्थित एडीएम कार्यालय के इस तिमंजिले भवन की इन दिनों मरम्मत चल रही है। पुराने उखड़ चुके प्लास्टर पर नई परत चढ़ाई जा रही है। यह तो ठीक है, लेकिन आपत्तिजनक यह है कि यह काम बिना ग्रीन कवर के खुलेआम किया जा रहा है। इससे कलेक्टोरेट आने वाले नागरिक और कर्मचारी-अधिकारी यहां तक की कलेक्टर तक को धूल से गुजरना पड़ रहा है। निजी भवनों में ग्रीन कवर तलाशने वाले नगर निगम के अमले को यह नजर नहीं आ रहा। इन दिनों कलेक्टर स्वयं निगम के प्रशासक भी हैं।  


अन्य पोस्ट