रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 फरवरी। सिविल लाइन इलाके में गुजराती कालोनी पंडरी में परसो रात सीए के सूने मकान में चोरी हो गई अज्ञात चोर मकान का ताला तोडक़र हीरा, सोना-चांदी के गहने, लैपटाप और 50 हजार नगदी को चोरी कर ले गया।
सत्यनारायण महेश्वरी ने बताया कि वे 11 को परिवार के साथ साली की बेटी की शादी में नागपुर गए हुए थे। मकान में ताला कर वे चले गए थे। इस दौरान घर में कोई नहीं था। कल सुबह घर में काम वाली ने फोन कर बताया कि मकान का दरवाजा खुला हुआ है। तब सत्यनारायण महेश्वरी अपने परिवार के साथ घर आकर देखा तो मकान के मेन गेट में लगा ताला टुटा हुआ था। हॉल और कमरे के दरवाजा खुला हुआ था। अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी का लॉकर टुटा हुआ था। और उसमें रखे हीरा,सोना-चांदी के गहने और कमरे में रखा लैपटाप और आलमारी से 50 हजार नगदी नहीं थे। उसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया।
इधर धरसीवां के ग्राम खैरखुंटा में स्वास्थ्य कर्मी के मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर खुला दरवाजा से कमरे में प्रवेश कर वहां रखे घ्ज्ञड़ी सोने के टाप्स और 2500 रूपए की चेारी कर ले गया।
इसकी रिपोट भैंसमुड़ा निवासी रेणुका वर्मा ने धरसीवां थाना में दर्ज कराई कि वह खैरखुंट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स का काम करती है। और वहीं सरकारी क्वाटर में ही रहती थी। परसो वह घर से अपनी ड्यूटी पर गई हुई थी। जो दोपहर घर में लंच कर फिर वापस काम पर चली गई। घर अस्पताल में ही होने के कारण उसने कमरे में ताला नहीं लगाया था। इसी का फायदा उठाकर कोई अज्ञात चोर कूरे का दरवाजा खोल कर वहां से घड़ी, सोना के टाप्स और नगदी 25 सौ रूपए की चोरी कर ले गया। इसकी जानकारी रेणुका वर्मा का शाम घर जाने पर हुई। पुलिस ने रेणुका वर्मा की शिकायत पर अज्ञाम आरोपी के खिलाफ 303-2 का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर आोपी की पतासाजी की जा रही है।