रायपुर
आयुक्त ने जोन 2 के मोहल्लों की सफाई, ट्रैफिक समस्या देखी
13-Feb-2025 6:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 फरवरी। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने गुरूवार को तेलघानीनाका चौक, रेल्वे स्टेशन चौक, मेकाहारा चौक, फाफाडीह चौक आदि मुख्य चौराहों एवं मार्गो में सफाई का निरीक्षण किया। आयुक्त ने संतोष व्यक्त करते हुए सतत मॉनिटरिंग प्रतिदिन बनाये रखने के निर्देश दिए । आयुक्त मिश्रा ने मुख्य मार्गो एवं चौराहों की यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित बनाने स्मार्ट सिटी लिमिटेड और
जोन 2 के सम्बंधित अधिकारियों से कहा।निरीक्षण में जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे, ईई पी. डी. धृतलहरे भी साथ रहे ।
जल्द ई- टायलेट
निगम ने राजधानी के चार स्थानों आर. डी. तिवारी स्कूल, सरस्वती नगर थाना के पास एम्स के सामने एवं मेकाहारा के पास के स्थानों के ई - टायलेट का मरम्मत शुरू करवाया। जल्द ही शहरवासी इनका इस्तेमाल कर सकेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे