रायपुर

मौदहा से एक लाख का नशीला सिरप लेकर आए दो गिरफ्तार
13-Feb-2025 3:17 PM
 मौदहा से एक लाख का नशीला सिरप लेकर आए दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
रायपुर,13 फरवरी।
क्राईम  यूनिट व  गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबीर की सूचना पर रेलवे स्टेशन के बाजू स्थित एक्सप्रेस-वे रोड़ के पास दो युवकों को घेरा। पूछताछ में दोनों  ने अपना नाम शहनवाज खान निवासी जिला मौदहा (उ.प्र.) एवं स्वलिन वैष्णव निवासी मुजगहन रायपुर का बताया । उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में ष्टष्ट-ष्टशद्घद्घ प्रतिबंधित नशीली सिरप की शीशियां मिली। इनसे संबंधिक कोई भी बिल बिल्टी उनके पास नहीं था। कड़ाई से पूछताछ में बताया कि पंडरी रायपुर निवासी सलाउद्दीन ने उनसे यह सिरप मंगाया था जिसे   मौदहा (उ.प्र.) से लाए थे और डिलीवरी देने एक्सप्रेस वे पर इंतजार कर रहे थे । पुलिस ने सलाउद्दीन की पतासाजी कर उसे भी पकड़ा और पूछताछ में  सिरप मंगाना स्वीकार किया । इस तरह से तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 240 शीशी   नशीली सिरप खुदरा मूल्य लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर  धारा 21, 22 नारकोटिक एक्ट दर्ज किया गया ।

गिरफ्तार आरोपी -शहनवाज खान पिता भूरा खान उम्र 19 साल निवासी मौदहा बडा चौराहा सिवीलीपुरस्था थाना मौदहा जिला मौदहा (उ.प्र.)। स्वलिन वैष्णव पिता ओमप्रकाश वैष्णव उम्र 24 साल निवासी सेजबहार एल.आई.जी. 136 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी थाना मुजगहन जिला रायपुर। सलाउद्दीन पिता कमरुद्दीन उम्र 22 साल निवासी अमन नगर मोवा थाना पंडरी रायपुर जिला रायपुर।


अन्य पोस्ट