रायपुर

फर्जी इकरारनामा, फिर 6 एकड़ भूमि दूसरे को बेच दी
13-Feb-2025 3:13 PM
फर्जी इकरारनामा, फिर 6 एकड़ भूमि दूसरे को बेच दी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
रायपुर,13 फरवरी।
  जमीन खरीद फरोख्त मामले में कारोबारी फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की खरीदी-बिक्री कर रहें। इस बीच इसका खुलासा ग्राहक को रजिस्ट्री आफिस में हो रही है। ऐसा ही मामला सिविल लाइन थाना में दर्ज हुआ है। जहां बैरन बाजार निवासी जमीन कारोबारी मोहम्मद अल्ताफ ने आरंग इलाके में स्थित दूसरे की जमीन का फर्जी दस्तावेज और गवाह तैयार कर बयाना राशि कुल 60 लाख लेकर धोखाधड़ी कर दी। पुलिस के मुताबिक प्रवीणचंद पारख ने कल शाम सिविल लाइन थाना में मोहम्मद अल्ताफ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। 

मोह0 अल्ताफ बैरन बाजार में रहता है। और जमीन का कारोबार करता है। जिसने आरंग स्थित रकबा 0.4250 हे विसाहिन के साथ मोह0 अल्ताफ का स्वयं का इकरारनामा एवं भूमि स्वामी कृष्ण कुमार साहू के से रकबा 0.0810, रकबा 0.1210, रकबा 0.0810, रकबा 0.1130,  रकबा 0.1530, खसरा क0 1702 रकबा 0.0530 का भूमि स्वामी एवं रामनारायण बंजारे के मध्य इकरारनामा को मोह0 अल्ताफ द्वारा प्रार्थीगणों के साथ हुए सौदे के फर्जी इकरारनामा बनवाकर प्रवीण चंद और अन्य को बेचने का सौदा किया था। जिसे अल्ताफ ने कुल 2.74 करोड़ में किसानों से खरीदी का फर्जी पेपर तैयार किया था। क्रेता और विक्रेता बन दोनों का फर्जी इकरारनाम बना अन्य लोगों के 6 एकड़ जमीन का फर्जी पेपर तैयार किया था। जांच के दौरान भू स्वामी विसाहिन पटेल से पूछताछ कर इसे फर्जी होना बताया। इस प्रकार अल्ताफ ने कृष्ण कुमार साहू जिसकी मृत्यू चार साल पहले हो चुकी है का भी फर्जी इकरारनामा तैयार किया था। इस प्रकार मोह0 अल्ताफ द्वारा  26 जनवरी 19 को मृत व्यक्ति  का 25 जुलाई 23 को फर्जी इकरारनामा प्रार्थी को देकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की। पुलिस ने मोहम्मद अल्ताफ निवासी अदा विला वैरन बाजार के विरूद्ध धारा 420,467,468 ,471  भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। जांच के दौरान दूसरे की भूमि का फर्जी इकरारनामा कर एडवंास रकम हडपने षडयंत्र व धोखाधडी कर प्रवीणचंद और अन्य लोगों से 60 लाख रूपए से अधिक की धोखाधड़ी की। 

शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 47 लाख की धोखाधड़ी
ऑनलाइन ट्रेडिग़ और शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने पर डबल मुनाफ का झांसा देकर राजधानी के कारोबारी से धोखाधड़ी हो गई। अज्ञात फोन धारक ने वॉटसअप पर लिंक भेज कर 47 लाख रूपए की धोखाधड़ी कर दी। 

जगदीश मेहता ने इसकी रिपोर्ट सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई कि वह सी-202, कुबेर अपार्टमेंट, शंकर नगर रहता है। 6 को उसने  06 जनवरी 2025 को प्ले स्टेार से IIFL¤ Securities का एप डाउनलोड किया। जिसके लिये उसने रजिस्ट्रेशन भी किया था। जिसके बाद उसके मोबाइल पर  IIFL¤ Securities L¤imited के प्रतिनिधि महिला मिस सुरक्षा के नाम से फोन आया था। जिसमे उसने ऑनलाइन टे्रडिंग के बारे मे बताया और शेयर ट्रेडिंग करने के लिए एप पर पैसा जमा करने की बात कही। जिसपर जगदीश मेहता ने 10 हजार रूपए जमा करा दिए।  जिसके बाद उसे ब्लॉक ट्रेडिंग में खरीदी-बिक्री का ब्यौरा दिया जाता था। कम्पनी में 132 व्यक्ति जूड़े थे, जो फंड सामूहिक निवेश किया जाता था और दूसरे दिन शेयर मार्केट के बंद होने के दौरान उसे बेच प्राफिट को वॉटसअप पर शेयर किया जाता था। इसके बाद जगदीश मेहता ने उसकी बातों में आकर कुल 47 लाख रूपए का निवेश कर दिया। पैसा निकालने पर नहीं मिला। जब  चेक किया तो लगभग एक करोड़ पैंसठ लाख के शेयर का सबस्क्रिप्शन दिखा रहा था। जिसे निकालने के लिए 56 लाख रूपए आउटलेट देने को कहा गया। इस पर ठगी होने के श्क में जगदीश ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम में की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 318-4 का अपराध दर्ज किया है। 

 


अन्य पोस्ट