रायपुर
पिस्टल से शूट कर केक काट बनाया बर्थ डे
13-Feb-2025 3:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,13 फरवरी। पिछले दिनों पिस्टल की मैगजीन से केक काटने का मामला सामने आया था। और अब पिस्टल से शूट कर केक काटने का वीडियो वायरल है। बदमाश ऐसे वीडियो वायरल कर पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं। वह भी ऐसे वक्त जब राजधानी में चुनाव आचार संहिता लागू है। राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार लाइसेंसी हथियार जमा करने होते हैं । किंग विकास नाम के इस बदमाश ने जमा न कर और बड़ी चुनौती दी है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से पिस्टल से पहले केक काटा गया फिर ठांय ठांय फायरिंग करते नजर आ रहे है। जानकारी के मुताबिक बिरगांव के उरकुरा क्षेत्र का वीडियो बताया जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि शहर में किंग विकास के 30 गुर्गे एक्टिव है। जो उरकुरा इलाके में मारपीट जैसी वारदात को अंजाम देते आ रहे है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे